नम आंखों से दी गई ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज को अंतिम श्रद्धांजलि, बाबागंज ब्लॉक का कामकाज रहा ठप

नम आंखों से दी गई ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज को अंतिम श्रद्धांजलि, बाबागंज ब्लॉक का कामकाज रहा ठप

संवाददाता सुमित मिश्रा

प्रतापगढ़। विकासखंड बाबागंज में सोमवार को दिवंगत ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्लॉक परिसर में आयोजित शोकसभा में अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नागेंद्र सरोज को सरल, मिलनसार, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से विकासखंड परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

शोकसभा में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय द्विवेदी, एडीओ पंचायत केवला प्रसाद, बड़े बाबू राम जनम, पंचायत सचिव सुनील कुमार सरोज, संदीप कुमार सरोज, संजय चंद्रा, संजय जायसवाल, धीरेंद्र कुमार शुक्ला, चंद्रकांत द्विवेदी, विजय द्विवेदी, विनोद कुमार शुक्ला, संजय यादव, राज कुमार यादव, राम अंजोर सरोज, शिव यादव, प्रधान दशरथ लाल पटेल, दरोगा पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत अधिकारी, जेई, सफाई कर्मचारी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बताया गया कि 11 जुलाई को हृदयाघात के चलते नागेंद्र सरोज का निधन हो गया था, जिसके बाद पूरे विकासखंड परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कार्य का बहिष्कार किया, जिससे विकासखंड बाबागंज का कामकाज प्रभावित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें