लायंस क्लब सिटी ने धूमधाम से मनाया चार्टर नाइट

लायंस क्लब सिटी ने धूमधाम से मनाया चार्टर नाइट

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज

लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी की 11वीं आम सभा, चार्टर नाइट और धन्यवाद ज्ञापित समारोह 28 जून को होटल रामा कॉन्टिनेंटल में बड़े धूमधाम और सफलता के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अर्पण धर दुबे और उनकी पत्नी वंदना दुबे उपस्थित रहे। अध्यक्ष संजीव तिवारी ने क्लब के संस्थापक सदस्यों एवं विशेष योगदान देने वाले सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तथा विशेष उपहार भेंट किया।

जनसंपर्क अधिकारी मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में सदस्यों के द्वारा प्रस्तुत बहुत मनोरंजक, प्रतियोगी डांस का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। 12 सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनोरंजन किया। पूरे सभागार मैं सदस्यों ने जमकर तालियां बजाई और कार्यक्रम की सराहना की।

डॉ. जगदीश गुलाटी और गीता गुलाटी के विशेष योगदान के लिए अध्यक्ष संजीव तिवारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजीव तिवारी, सचिव संजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, पी के श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्ता, के वी के जायसवाल, अनीता अग्रवाल, विनोद गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, कमलेश यादव, लालू मित्तल, श्वेता मित्तल, संजय जैन, मुकेश अग्रवाल, निष्ठा अग्रवाल, रमा तिवारी, रेखा त्यागी व ज्योति श्रीवास्तव के अलावा क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अंत में, साथ में भोजन का आनंद लिया।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के कमरा नंबर 8 में अव्यवस्था, मरीज घंटों लाइन में परेशान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें