जन सुनवाई में आई शिकायत पर हुलासगढ़ पहुँचे लोकपाल

जन सुनवाई में आई शिकायत पर हुलासगढ़ पहुँचे लोकपाल मनरेगा द्वारा चल रहे संपर्क मार्ग का किया निरीक्षण काम मिला बन्द / साइट पर न मजदूर मिले न मेट ग्रामीणों की समस्या सुनी समाधान का दिया सम्बन्धित को निर्देश

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ 

अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ। लोकपाल मनरेगा समाज शेखर की जन सुनवाई व संवाद में शुक्रवार को बाबागंज ब्लाक के डीह बलई ग्राम पंचायत के अधिवक्ता कोमल मिश्र के संयोजन में एक समूह ने प्रतिभाग कर राजस्व ग्राम हुलासगढ़ में बन रहे संपर्क मार्ग के खानापूर्ति व बिना काम के ही गलत हाजिरी के अनियमितता की शिकायत की। मामले की गंभीरता के दृष्टि गत लोकपाल जनसुनवाई के बाद सीधे हुलासगढ़ गाँव पहुँच कर मनरेगा द्वारा बन रहे संपर्क मार्ग के मरम्मत कार्य का जायजा लिया और ग्राम में भ्रमण ग्रामीणों की समस्या सुनी और संबंधितो को आवश्यक निर्देश दिया गया।

लोकपाल समाज शेखर शुक्रवार की शाम 4 बजकर 50 मिनट पर गाँव पहुँचे वहाँ सीधे मुख्य मार्ग से हुलासगढ़ संपर्क मार्ग पर निर्माणाधीन कार्य का भौतिक सत्यापन हुआ।मौके पर कार्य बन्द था. मार्ग पर कुछ आधा अधूरा कार्य हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने बताया की 7 जनवरी तक कुल 7 मजदूरों द्वारा कार्य कराया गया तब से कार्य बन्द है। जबकि मास्टर रोल में इस संपर्क मार्ग में प्रतिदिन 32 मजदूरों की हाजिरी लग रही है। लोकपाल ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को अबिलम्ब पत्रावली व तकनीकी सहायक के साथ लोकपाल कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बाबागंज को ग्राम पंचायत के इस कार्य की तकनीकी जांच अपने देखरेख में कराके एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कार्य के उपरांत पुनः लोकपाल उक्त कार्य का निरीक्षण करेंगे. वहीं ग्रामीणों ने कुसहा ग्राम के तालाबों की अनियमिताता व अधूरे तालाबों के सम्बन्ध में भी लिखित शिकायत की जिस पर लोकपाल ने आस्वस्त किया कि समुचित कार्यवाही होगी।

ये भी पढ़ें नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज के महा विशाल भंडारे में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब, किए प्रसाद ग्रहण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें