थाना लोनी पुलिस द्वारा बेटी उम्र करीब 22 वर्ष के साथ अश्लील हरकते करना व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देना जिसके सम्बन्ध में अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना लोनी में दिनांक 07.04.2026 को वादिया द्वारा थाना लोनी पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त रामजीत पुत्र रामसुंदर निवासी निशांत कॉलोनी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद द्वारा वादिया की बेटी उम्र करीब 22 वर्ष के साथ अश्लील हरकते करना व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर तत्काल सुसंगत धारा- 74/351 (3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पीड़िता के बयानों व मेडीकल के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा- 74 बीएनएस का लोप किया गया एवं धारा- 64 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।तत्पश्चात दिनांक 23.05.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में वांछित अभियुक्त रामजीत पुत्र रामसुंदर निवासी निशांत कॉलोनी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरा और वादिया की बेटी का एक-दूसरे के घर आना जाना था। वादिया की बेटी की शादी से पहले मैंने दिनांक 01.04.2026 को वादिया के घर जाकर मौका पाकर वादिया की बेटी के साथ गलत काम किया था और कहा कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-रामजीत पुत्र रामसुंदर निवासी निशांत कॉलोनी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद, उम्र करीब 26 वर्ष,आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना लोनी पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना लोनी पुलिस टीम।












