एटा में लूट कांड का खुलासा पीड़ित ने खुद किया, पुलिस ने 24 घंटे बाद ठोकी पीठ
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा, कोतवाली नगर क्षेत्र के हिंदू नगर मोहल्ले में बीते दिन युवकों के साथ हुई लूट की घटना में पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल उठने लगे हैं। लूट के एक आरोपी को खुद पीड़ित ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद कोतवाली नगर पुलिस ने 24 घंटे बाद एफआईआर में ‘गुड वर्क’ दर्ज कर खुद की पीठ थपथपाई।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने आरोप लगाया था कि कोतवाली नगर पुलिस पहले तहरीर बदलवाने और मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी। जब यह मामला मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, तब जाकर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
हालांकि पीड़ित की सक्रियता से एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन पुलिस अब तक अन्य आरोपियों को पकड़ने में नाकाम नजर आ रही है। इस घटनाक्रम ने कोतवाली नगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
ये भी पढ़ें शादी की खुशी में दर्दनाक हादसा: एटा में छज्जा गिरने से महिला समेत तीन लोग घायल












