माघ मेला–2026: तीर्थराज प्रयागराज में आस्था का महासंगम, श्रद्धालुओं को मिलेगा पुण्य स्नान का अवसर
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
प्रयागराज तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित होने वाला माघ मेला–2026 एक बार फिर श्रद्धा, आस्था और भारतीय संस्कृति का भव्य स्वरूप प्रस्तुत करेगा। संगम नगरी में लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले के दौरान देश–विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
माघ मेला भारतीय सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जिसमें कल्पवास, स्नान, दान और तप का विशेष महत्व है। मेला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख स्नान पर्वों पर रहेगा विशेष उत्साह
माघ मेला–2026 के दौरान आयोजित होने वाले प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इन पावन तिथियों पर संगम स्नान को विशेष फलदायी माना जाता है। संत–महात्मा, कल्पवासी और श्रद्धालु संगम तट पर धर्म, आस्था और साधना में लीन नजर आएंगे।
प्रशासन ने की अपील
मेला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित स्नान तिथियों का पालन करें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग दें।
माघ मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता का भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। माघ मेला–2026 में एक बार फिर तीर्थराज प्रयागराज आस्था के महासागर में डूबा नजर












