मुंह में यूरिन करने की धमकी देने वाली दरोगा लाइन हाजिर

 

मेरठ में कपल से बदसलूकी, मुंह में यूरिन करने की धमकी देने वाली महिला दरोगा लाइन हाजिर

मेरठ/अलीगढ़।‌ मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला दरोगा द्वारा सड़क पर जाम के दौरान एक कपल से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के महुआ थाना में तैनात महिला दरोगा रचना राठी सरकारी कार्य का हवाला देकर मुजफ्फरनगर गई थीं, लेकिन इसके बाद वह दोस्तों के साथ शॉपिंग करने मेरठ पहुंच गईं। इसी दौरान उनकी कार ट्रैफिक जाम में फंस गई।

बताया जा रहा है कि जाम के दौरान दरोगा कार से बाहर निकलीं और पास में खड़ी दूसरी कार में बैठे एक कपल से बदसलूकी करते हुए कहा—
“कार साइड में नहीं हटाई तो तेरे मुंह में यूरिन कर दूंगी, दिखता नहीं वर्दी में दरोगा खड़ी है!”

इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने मामले की रिपोर्ट अलीगढ़ SSP को भेजी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ़ SSP ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा रचना राठी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन और गरिमा बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें