मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

“मुख्य विकास अधिकारी की श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक सम्पन्न”

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद-मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद्, गाजियाबाद की बैठक आहूत की गई, जिसमें प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया।

कूप पंजीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों की सं0-06, जिसमें 02 स्वीकृत व 04 अस्वीकृत किये गये। अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गमन हेतु प्राप्त आवेदनों की सं0-10, जिसमें 06 स्वीकृत व 04 अस्वीकृत किये गये।

अनापत्ति प्रमाण पत्र के नवीनीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों की सं0-05, जिसमें 05 राज्य प्राधिकरण को ऑनलाईन अग्रेसारित किये गये।

अवैध रूप से संचालित आर० ओ० प्लांट/कार धुलाई सेन्टर से हो रहे भूजल दोहन की प्राप्त शिकायतों के क्रम में पूर्व में प्राप्त निर्देशानुसार 30 दिन का समय देते हुये स्वयं बोरवेल का कनेक्शन बन्द कर कार्यालय को शपथ पत्र न देने वाली शिकायतों पर बोरवेल सील करते हुये 2 लाख रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया जाता हैं।

(शिकायतों के माध्यम से कुल दिये गये नोटिस 04, जिसमें 03 आर०ओ० प्लांट संचालकों ने बंद करने के शपथ पत्र दिये एवं आर०ओ० प्लांट 01 को सील किये है।)

गत बैठक में की गई शिकायत के क्रम में जॉच के आधार पर 61 हाउसिंग सोसाइटियों को अवैध रुप से भूजल दोहन करने के सम्बन्ध में नोटिस जारी किये गये। जिन हाउसिंग सोसाइटियों द्वारा प्रतिउत्तर प्राप्त नही हुए थे, को 30 कार्य दिवस का समय देते हुए अन्तिम चेतावनी नोटिस पुनः प्रेषित किया जा चुका है। अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है कि उक्त

सभी सेसाइटीयों पर अग्रिम कार्यवाही पर जिलाधिकारी महोदय से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए साथ ही साथ सभी सोसाइटीयों के परिसर में स्थापित रेन वॉटर हॉवेस्टिंग स्ट्रेक्चर की सक्रियता की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित की जाए।

नोडल अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद के सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद करते हुये बैठक का समापन किया गया

बैठक में श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी, श्रीमती सृष्टि जायसवाल नोडल अधिकारी जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद,श्री शेषमणि यादव सहायक अभियन्ता जलकल नगर निगम, शताक्षी मिश्रा प्रतिनिधि जिला कृषि अधिकारी, श्री सन्देश कुमार सहायक अभियन्ता उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,श्रीमती निधि सिंह जिला उद्यान अधिकारी,श्री आकाश वशिष्ठ नामित सदस्य,

ज्ञानेन्द्र कुमार गौतम सहायक उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द, श्री अनित सैनी एरिया मैनेजर

उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द,

श्री अरुण यादव ए०डी०ओ० पंचायत विकाय खण्ड अधिकारी लोनी, श्री संजय कुमार उप क्षेत्रीय अधिकारी वन विभाग,श्री रवि कुमार वर्मा सहायक अभियन्ता

जल निगम (ग्रामीण), श्री पीयुष कुमार राय खण्ड विकास अधिकारी

विकास खण्ड भोजपुर आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें 2026 में सुरक्षित व अपराध-मुक्त गाजियाबाद का संकल्प

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें