प्रयागराज में अवैध बालू खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
संवाददाता आलोक मिश्रा: प्रयागराज की जमुना पार क्षेत्र में अवैध बालू खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई और यह कार्रवाई लालपुर थाना क्षेत्र के नौढिया तरहार में यमुना नदी तक पहुंचाने के लिए माफिया द्वारा बनाए गए गुप्त रास्ते को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया
यह कार्रवाई लगातार की जा रही ग्रामीणों द्वारा शिकायत पर हुआ है और इस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अवैध खनन के संबंध में लिखित शिकायतों को देखते हुए संज्ञान मामले पर लिया
और जिला प्रशासन पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए लालपुर थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की
उन्होंने यमुना नदी तक जाने वाले मुख्य अवैध रास्ते को जेसीबी मशीन की मदद से पूरी तरह दोस्त कर दिया पुलिस की कार्यवाही से अवैध खनन को बर्दाश्त करने वालों का साफ संदेश दिया गया और वहां पर छुपाई गई ढेर सारी बालू को भी जेसीबी की सहायता से वापस यमुना नदी में पलटा दिया गया इस कार्रवाई से पूरे खनन माफिया में दहशत फैल गई ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के इस सराहनीय कदम की प्रशंशा करते हुए अवैध खान रोकने के लिए ठोस कार्रवाई बताया है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: कुंए में फंसे कोबरा को सुरक्षित निकाला, सर्प मित्र की सूझबूझ से टली अनहोनी












