जनपद कासगंज में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जनपद कासगंज में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज की पटियाली तहसील में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के पेशकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तहसीलदार के पेशकार बृजेश यादव पर जमीन की फौती (नामांतरण) से जुड़े कार्य को कराने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच कर जाल बिछाया। मंगलवार को प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची एंटी करप्शन टीम ने जैसे ही आरोपी पेशकार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते देखा, उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पटियाली कोतवाली ले गई, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम द्वारा मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें