संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खेत में पड़ा मिला शव देख मचा गांव में हड़कंप

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खेत में पड़ा मिला शव देख मचा गांव में हड़कंप

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़े मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना मिरहची क्षेत्र के गांव फालर निवासी वीरबहादुर (उम्र करीब 28 वर्ष) मंगलवार की तड़के करीब 4 बजे अपने खेत पर पानी लगाने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने खेतों में लगे समरसेबल के पास एक युवक को जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह वीरबहादुर है और उसकी मौत हो चुकी है।
घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही थाना मिरहची पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार वीरबहादुर रोज की तरह खेत पर पानी लगाने गया था, लेकिन अचानक उसकी मौत हो जाने से लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें