मलावन पुलिस की बड़ी सफलता चोरी की बाइक संग अभियुक्त गिरफ्तार

मलावन पुलिस की बड़ी सफलता चोरी की बाइक संग अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गिरिजाशंकर पुत्र दयाराम निवासी ग्राम थरौली, थाना मलावन, जनपद एटा (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त चोरी की एक यामाहा मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मलावन पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम

  • उ0नि0 श्री संजीव कुमार मौर्य
  • उ0नि0 श्री राधेश्याम
  • का0 686 किशन
  • का0 1455 सुरेन्द्र सिंह

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें एटा: जन्माष्टमी पर चली OPD में बढ़े मरीज, 9 मलेरिया संक्रमित भर्ती

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें