एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
दावों-आपत्तियों की सुनवाई और मतदाता सत्यापन की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
दैनिक चक्र ब्यूरो उत्तराखंड फैयाज अहमद
हरिद्वार.। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए तृतीय चरण में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की बीएलओ और एईआरओ स्तर पर सुनवाई की जा रही है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नाम, पता आदि में त्रुटि होने पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 अभिलेखों में से किसी एक के माध्यम से सुधार कराया जा सकता है। उन्होंने मतदाताओं से समस्या होने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क करने की अपील की। साथ ही आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं किया जाएगा।
बैठक में विधायक अनुपमा रावत, फुरकान अहमद, वीरेंद्र कुमार जाति सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।












