दंपति के घर हुई चोरी, एसपी को दिया ज्ञापन

दंपति के घर हुई चोरी, एसपी को दिया ज्ञापन

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम उम्मेदपुर में रहने वाली तरावती ने अपने घर में हुई चोरी की शिकायत को लेकर शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। तरावती ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित युवकों के नाम बबलू और मोहित हैं। उसने कहा कि दोनों युवकों ने घर में रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में जब थाना कुरावली पुलिस से शिकायत की गई, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

तरावती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी कार्यालय से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें