इटावा में ‘जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन’ का ज्ञापन,

इटावा में ‘जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन’ का ज्ञापन, 

संवाददाता रोहित कुमार

भीमराव अम्बेडकर मोतीझील अस्पताल–इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग पर लाइट और जिला अस्पताल के दूसरे गेट का मुद्दा उठाया
इटावा ‘जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन’ के जिला अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने शहर की दो प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मोतीझील से इंजीनियरिंग कॉलेज तक मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने और जिला अस्पताल का दूसरा गेट आमजन के लिए खोलने की मांग की गई।
बृजेश मिश्रा ने कहा कि मोतीझील से (इंजीनियरिंग कॉलेज) तक जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर लाइट ना होने के कारण इससे शाम और रात के समय राहगीरों, छात्रों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
इसके साथ ही संगठन ने (जिला अस्पताल) का दूसरा गेट न खोले जाने का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि दूसरा गेट बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को अनावश्यक रूप से लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में परेशानी और बढ़ जाती है।
संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि मोतीझील से इंजीनियरिंग कॉलेज तक मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल लगाया जाए और जिला अस्पताल का दूसरा गेट जनहित में शीघ्र खोला जाए।
ज्ञापन सौंपते समय संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें