UGC के नियमों पर पुनर्विचार की मांग, छात्र नेता सुरजीत के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन
स्टेट संवाददाता विष्णु दत्त रावत पीलीभीत। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अंतर्गत लागू किए गए नियमों को लेकर छात्रों ने आपत्ति जताई है। छात्र नेता सुरजीत के नेतृत्व में छात्रों ने जिलाधिकारी पीलीभीत के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर UGC के नियमों पर पुनर्विचार की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा UGC के तहत बनाए गए वर्तमान नियम संविधान में निहित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के अनुरूप नहीं हैं। छात्रों का कहना है कि इन नियमों से आरक्षित वर्ग के छात्रों को नुकसान हो रहा है और शिक्षा में समान अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

छात्र नेता सुरजीत ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए UGC के नियमों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किए जाएं।
ज्ञापन सौंपने वालों में उमेश कुमार, शिवम माथुर, अनिल कुमार, हर्षित गंगवार, पिंकू कुमार, पंकज कुमार, अमित गंगवार, धर्मेंद्र कुमार एवं अनुराग शामिल रहे। ज्ञापन 02 फरवरी 2026 को सौंपा गया।
ये भी पढ़ें नाबालिक आतिफ अली का अपहरण कर हत्या घर के पलंग पेटी में छुपाई गई थी लाश।













