नाबालिक आतिफ अली का अपहरण कर हत्या घर के पलंग पेटी में छुपाई गई थी लाश।

नाबालिक आतिफ अली का अपहरण कर हत्या घर के पलंग पेटी में छुपाई गई थी लाश।

संवाददाता संतोष यादव।

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में 13 साल के बच्चे आतिफ अली की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्चे का अपहरण रेहान और उसके एक अन्य नाबालिक साथी के द्वारा किया गया था। उसके बाद उसे बिल्डिंग कि छत पर लाकर 13 वर्षीय आतिफ की हत्या की गई, बाद में उसकी लाश अपने ही घर की बिस्तर पलंग पेटी में छुपा दी गई जब काफी देर तक आतिफ के परिजनों को उसकी जानकारी नहीं लगी तो परिवार ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी गई। पुलिस ने 13 वर्ष नाबालिक के अचानक लापता हो जाने के मामले में तफ्तीश शुरू की, जब पुलिस को किसी तरह की कोई सूचना नहीं लगी तो पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाया काफी बारीकी से जांच पड़ताल की गई जांच पड़ताल के दौरान आरोपी रेहान पुलिस के साथ ही विभिन्न जगहों पर प तफ्तीश करता हुआ नजर आया। रेहान पर पुलिस को शंका हुई, इसके तुरंत बाद ही रेहान से पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया उसने पूरे मामले में हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया, हत्याकांड में बच्चे आतिफ अली ने जो जैकेट पहनी थी, जिस पर खून लगा हुआ था। उसे भी घटनास्थल से मौजूद किया एवं अन्य साक्ष्य को बरामद कर लिया है। वही रेहान व उसके साथी को, भयानक हत्याकांड मे गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें