मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने की खाद्य एवं रसद विभाग की मण्डलीय समीक्षा, गेहूँ खरीद एवं भंडारण व्यवस्थाओं का लिया जायजा,मेरठ मण्डल में 71 प्रतिशत से अधिक गेहूँ खरीद पूर्ण, मंत्री ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने की खाद्य एवं रसद विभाग की मण्डलीय समीक्षा, गेहूँ खरीद एवं भंडारण व्यवस्थाओं का लिया जायजा,मेरठ मण्डल में 71 प्रतिशत से अधिक गेहूँ खरीद पूर्ण, मंत्री ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गेहूँ खरीद की प्रगति पर मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने की मण्डलीय समीक्षाखाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक में गेहूँ खरीद एवं भंडारण व्यवस्थाओं पर जोर,

दिनांक 21/6/2026,गाजियाबाद। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस, गाजियाबाद में खाद्य एवं रसद विभाग की मण्डलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मेरठ मण्डल के विभिन्न जनपदों के खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में संयुक्त आयुक्त (खाद्य) मेरठ मण्डल श्रीमती राजन गोयल, सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी श्री निश्चल आनन्द, जिला खाद्य विपणन अधिकारी गाजियाबाद/मेरठ श्री कौशल देव, जिला पूर्ति अधिकारी गाजियाबाद श्री अमित तिवारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी हापुड़ श्री समरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी हापुड़ सुश्री सीमा, जिला पूर्ति अधिकारी मेरठ श्री विनय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बुलंदशहर श्री अभय सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी बुलंदशहर श्री रवि प्रकाश, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी गौतमबुद्धनगर श्रीमती महिमा शुक्ला तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गौतमबुद्धनगर श्रीमती स्मृति गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूँ खरीद की प्रगति की समीक्षा की गई। सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया कि मेरठ सम्भाग में 51 हजार मीट्रिक टन गेहूँ खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 15 जून 2026 तक 36,453.98 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 71.48 प्रतिशत है।बैठक में बताया गया कि जनपद गाजियाबाद में 2 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 1,779.94 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गई है, जो लक्ष्य का 88.97 प्रतिशत है। खरीदा गया समस्त गेहूँ भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डिपो में भेजा जा चुका है।इसी प्रकार जनपद मेरठ में 7 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 6,119.65 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गई, जो लक्ष्य का 87.42 प्रतिशत है। अधिकारियों ने बताया कि शेष 163.14 मीट्रिक टन गेहूँ को आगामी दो दिनों के भीतर एफसीआई डिपो में भेज दिया जाएगा।जनपद हापुड़ में 5 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 4,219.21 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गई है, जो लक्ष्य का 84.38 प्रतिशत है। अवशेष 164.39 मीट्रिक टन गेहूँ को शीघ्र ही एफसीआई डिपो में प्रेषित किए जाने की जानकारी दी गई।बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि जनपद बागपत में 5 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 3,051.37 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गई है, जो लक्ष्य का 61.03 प्रतिशत है। माननीय मंत्री ने गेहूँ खरीद, भंडारण तथा समयबद्ध प्रेषण की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें