एटा जनपद पहुंचे बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने

एटा जनपद पहुंचे बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की।
मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा “MY Bharat” के माध्यम से देशभर में “विकसित भारत पदयात्राएँ” आयोजित की जा रही हैं, जो सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के युवाओं में देशभक्ति, एकता और कर्तव्य भावना को प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम का डिजिटल शुभारंभ 6 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा किया गया था।
31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तरीय पदयात्राएँ आयोजित होंगी। 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्राएँ निकाली जाएंगी।
मंत्री संदीप सिंह ने देशभर के युवाओं से MY Bharat पोर्टल के माध्यम से जुड़ने का आह्वान भी किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें