विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और अभिलाषा गुप्ता नंदी ने ‘नारी शक्ति वंदन’ पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और अभिलाषा गुप्ता नंदी ने ‘नारी शक्ति वंदन’ पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज।

शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ अभियान के तहत आज महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुरद्वारा सुलेम सराय से हनुमान वाटिका तक किया गया, जिसे क्षेत्रीय विधायक माननीय सिद्धार्थ नाथ सिंह और पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती कृतिका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन और देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुलेम सराय से हनुमान वाटिका तक पूरा मार्ग मातृशक्ति के जयघोष से गुंजायमान रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें