एटा में फटा तिरंगा लहराने का वीडियो वायरल, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर लोगों में आक्रोश

एटा में फटा तिरंगा लहराने का वीडियो वायरल, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर लोगों में आक्रोश

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा जनपद में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां फटा हुआ तिरंगा लहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के राधेश्याम होटल वाली गली के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर क्षतिग्रस्त अवस्था में राष्ट्रीय ध्वज लंबे समय से लहरा रहा था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना है कि तिरंगे की यह स्थिति राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ है और इसे तुरंत बदला जाना चाहिए था।स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस संबंध में संबंधित जिम्मेदारों को सूचना भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal