एटा के विशाल मां शीतला माता मंदिर में 39वां देवी जागरण सम्पन्न, विधायक विपिन वर्मा ने किया शुभारंभ

एटा के विशाल मां शीतला माता मंदिर में 39वां देवी जागरण सम्पन्न, विधायक विपिन वर्मा ने किया शुभारंभ

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद के प्रसिद्ध विशाल मां शीतला माता मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 39वां भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। अष्टमी की रात्रि, दिनांक 26 मार्च 2026, गुरुवार को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम की शुरुआत एटा सदर विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’ द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात पूरी रात भक्ति गीतों और भजनों के माध्यम से मां शीतला की महिमा का गुणगान किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
देवी जागरण में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें