मुझे माफ करना मां…” कहकर कारोबारी ने खत्म की जिंदगी

गोरखपुर में कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 40 वर्षीय कारोबारी सुमित चौरसिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें सुमित ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी राखी और सास को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के मुताबिक, सुमित की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां भी हैं, जिनकी उम्र क्रमशः ढाई साल और छह महीने है। सुसाइड नोट में सुमित ने लिखा, **”मुझे माफ करना मेरी मां… पत्नी और सास से तंग आ गया था! हार मान गया… SORRY”

बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के चलते सुमित मानसिक दबाव में था। वह लंबे समय से परेशान चल रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुमित के परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें