थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक इन्वर्टर व 02 बैटरा बरामद।

थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक इन्वर्टर व 02 बैटरा बरामद।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक 23.05.2026 को थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा रात्रि में गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनायें कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण 1. सलमान पुत्र करीमुद्दीन निवासी ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर गाजियाबाद 2. सोनू उर्फ बंदर पुत्र यशपाल निवासी जागृति विहार कालिया गड़ी थाना मेडिकल जनपद मेरठ को थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी का सामान क्रमशः एक इन्वर्टर व दो बैटरा बरामद हुए जिसके संबंध में थाना मुरादनगर पर 02 अभियोग पंजीकृत है, उक्त पंजीकृत अभियोगों में बरामदगी के आधार पर धारा 331 (4)/317(2)/3(5) बीएनएस की बढोतरी की गयी है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि हमने अब तक अलग-अलग कई स्थानों से चोरी की हैं जिसमें एक सप्ताह पूर्व हम दोनों ने मिलकर कम्पोजिट विद्यालय काकड़ा में रात्रि में स्कूल की खिड़की को तोड़कर स्कूल से एक इन्वर्टर व 02 बैटरा चोरी किये थे। जिसमें से 01 इन्वर्टर व एक बैटरा तो हम दोनों ने अगले दिन ही एक राह चलते कबाड़ी को 8000 रूपये में बेच दिये थे तथा जो पैसे हमें मिले वो हम दोनों ने आपस में बांट कर अपने खर्चों में खर्च कर दिये तथा अभियुक्त सलमान ने बताया कि मैंने अपने साथी रूकसाद व भूरा के साथ ग्राम रेवड़ी रेवड़ा में अरूण कसाना के स्कूल में रात्रि में स्कूल का ताला तोड़कर वहां से एक इन्वर्टर व एक बैटरा व एक गैस सिलेण्डर, कुछ खाने का सामान भी चोरी किया था। जिसमें गैस सिलेण्डर उसी रात में रूकसाद अपने साथ ले गया था। मैने रूकसाद व भूरा के साथ मिलकर रावली में 04 से 05 ट्यूबेल पर भी चोरी की थी परन्तु टयूबेल चोरी का सारा सामान रूकसाद व भूरा के पास ही है। मुझे तो उन लोगो ने बस 1500 रूपये दिये थे जोकि उसी दिन मेरे से खर्च हो गये थे।गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण -1. सलमान पुत्र करीमुद्दीन निवासी ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष। 2. सोनू उर्फ बंदर पुत्र यशपाल निवासी जागृति विहार कालिया गड़ी थाना मेडिकल मेरठ उम्र करीब 23 वर्ष। वांछित अभियुक्तगण 1. रूकसाद पुत्र दिलशाद उर्फ मोटा निवासी ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर, गाजियाबाद 2. भूरा पुत्र मनसब निवासी ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर, गाजियाबाद।बरामदगी का विवरण -कब्जे से भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी किये गये सामान में से एक इन्वर्टर व 02 बैटरा बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग -अभियुक्त सलमान के विरूद्ध थाना मुरादनगर पर चोरी की घटनाओं के संबंध 03 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त सोनू उर्फ बंदर के विरूद्ध थाना मुरादनगर पर चोरी की घटना के संबंध में 01 अभियोग, जनपद मेरठ में विभिन्न थानों पर चोरी की घटनाओं के संबंध में 13 अभियोग व धोखाधडी के संबंध में 02 अभियोग तथा थाना नन्दग्राम गाजियाबाद में चोरी की घटना के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना मुरादनगर पुलिस टीम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें