उज्जैन में आज गंगा दशमी के अवसर पर श्रद्धालु सहित साधु संतों ने भी किया भव्य स्नान

उज्जैन में आज गंगा दशमी के अवसर पर श्रद्धालु सहित साधु संतों ने भी किया भव्य स्नान

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन। उज्जैन में आज गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का माहौल रहा। पवित्र शिप्रा नदी के घाटों पर आज सुबह से ही स्नान और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उम्र पड़ी। वही साधु संतों और महामंडलेश्वरो और देश-विदेश से आए उनके अनुयायियों द्वारा भी विधि विधान से मां शिप्रा का पूजन कर पुण्य स्नान किया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी और महामंत्री हरि गिरि महाराज सहित कई संतों ने मां शिप्रा में डुबकी लगाई। इस आयोजन में विदेशी श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिलती है।

पायलट बाबा की शिष्या किकोआईकवा और जापान से आए उनके अनुयायियों द्वारा भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर मां शिप्रा के घाटों पैर साफ सफाई कर सेवा कार्य भी किया। जिसकी संत समाज और स्थानीय लोगों ने बड़ी सराहना की। महामंत्री महागिरी महाराज ने प्रशासन से अपील की है। 2028 में लगने वाले महाकुंभ (सिहस्थ) मेले मैं देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मां शिप्रा का साफ स्वच्छ और शुद्ध जल मिल सके। आपने शिप्रा नदी को जल्द से जल्द पूरी तरह स्वच्छ बनाने की मांग की है साथ ही आपने सीएम डॉक्टर यादव द्वारा किए जा रहे प्रगतिशील कार्यों की भी प्रशंसा की है।

शिप्रा नदी पर स्थित आज गंगा दशहरा के अवसर पर दत्त अखाड़ा की ओर से एक भव्य चल समारोह भी निकल गया जो विभिन्न मार्गो से होते हुए दातार अखाड़ा पर संपन्न किया गया। अधिक मास के चलते इस भव्य चल समारोह में हजारों श्रद्धालु एवं साधु संत ढोल नगाड़े भगवा ध्वज के साथ बड़ी तादाद में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें RTI आवेदन पर सुनवाई बनी मजाक! स्पीड पोस्ट से भेजे आवेदन को बताया ‘गायब’, जनपद पंचायत साजा में प्रथम अपील खारिज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें