उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम युवक शेख अमन की जमकर पिटाई।

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम युवक शेख अमन की जमकर पिटाई। 

संवाददाता संतोष यादव।

उज्जैन शुक्रवार शाम एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सतना से आए मुस्लिम छात्र शेख अमन की जमकर पिटाई कर दी। छात्र अपनी तीन महिला मित्रों के साथ उज्जैन घूमने पहुंचा था, जिसकी सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उसे रोककर पूछताछ की और आधार कार्ड देखने के बाद मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कार्यकर्ता छात्र को पीटते नजर आ रहे हैं। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि यह तीन महिला कौन है और यह किस मकसद से यहां उज्जैन आए हैं यह कुछ नहीं बता पा रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर छात्र और छात्राओं को सुरक्षित जीआरपी थाने पहुंचाया। जीआरपी टीआई अमित भावसार के अनुसार, सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। और उनके आने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अपने तरीकों से इन लोगों से पूछताछ कर रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें