जनपद में नगर पंचायत विकास कार्य योजना, क्षेत्र में बन चर्चा का विषय।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता बाजार नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्य में बिचौलिया कौन जो नगर पंचायत के कार्य योजना के विपरीत करवा रहा है कार्य – क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विकास योजना कुछ बनती है और कार्य कुछ और किया जाता है अध्यक्ष प्रतिनिधि आखिर हो रहे कार्यों का जिम्मेदार कौन यह भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है ।सोशल मिडिया से लेकर क्षेत्र में दलाली और कमीशन खोरी की चर्चा जोरों पर ।
कमीशन खोर कौन? ??
मांधाता लाखूपुर वार्ड में किसी कार्यदाई संस्था द्वारा हो रहे निर्माण कार्य को लेकर नगर पंचायत मांधाता में फैला विवाद।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा निर्माण कार्य को रोकने का बयान हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल।
गुणवत्ता विहीन कार्य की चर्चा।
मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत की अनुमति के बिना किसी भी योजना का सरकारी काम नगर पंचायत क्षेत्र में नहीं किया जा सकता है, खासकर अगर वह विकास कार्य या भूमि के उपयोग से जुड़ा हो, क्योंकि इसके लिए योजना प्राधिकरण (नगर पंचायत) से लिखित अनुमति और अनुमोदन लेना कानूनी रूप से अनिवार्य है; अन्यथा, ऐसे काम अवैध माने जाते हैं और उन पर रोक लगाई जा सकती है, भले ही वह सरकारी जमीन पर हो।
नगर पंचायत मांधाता का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने रखी 7 अहम माँगें












