नरही मार्ग बदहाल, 25 वर्षों से नहीं हुई मरम्मत फतेहपुर। जिले के ग्राम दौलतपुर से आलमपुर नरही तक लगभग 3 किलोमीटर 

नरही मार्ग बदहाल, 25 वर्षों से नहीं हुई मरम्मत फतेहपुर। जिले के ग्राम दौलतपुर से आलमपुर नरही तक लगभग 3 किलोमीटर 

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले 20-25 वर्षों से बदहाल अवस्था में पड़ा है। यह रास्ता करीब 14 गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है, जिससे होकर रोजाना हजारों ग्रामीणों का आना-जाना होता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत अत्यंत खराब है। बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आए दिन गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि पूरी तरह मौन हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी सड़क निर्माण या मरम्मत की कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal