राजबाग में बंदरों का आतंक चरम पर, दहशत में मोहल्लेवासी

राजबाग में बंदरों का आतंक चरम पर, दहशत में मोहल्लेवासी

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के राजबाग मोहल्ले में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि स्थानीय लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बंदर कभी छतों पर उत्पात मचाते हैं, तो कभी बच्चों और महिलाओं पर झपट्टा मार देते हैं, जिससे मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वे कई बार नगरपालिका से इस समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बंदरों के झुंड से परेशान लोग हर समय खतरे में जीने को मजबूर हैं।

स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें