थाना पट्टी मिशन शक्ति द्वारा क्षेत्र मे सघन चेकिंग अभियान एंटी-रोमियो अभियान आवश्यक कार्यवाही की गई
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । थाना पट्टी की मिशन शक्ति टीम द्वारा सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान संचालित महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से थाना पट्टी की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, विद्यालय/कॉलेज मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा एंटी-रोमियो अभियान के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई।साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। अभियान निरंतर जारी है।
ये भी पढ़ें बेखौफ बदमाशों ने अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी












