बिजनौर पुलिस कि लापरवाही संदिग्ध आतंकी को पुलिस की क्लीनचिट, एके-47 को बताया नकली, दारोगा सस्पेंड, सीओ हटाए गए।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर क्षेत्र
बिजनौर पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां 4 महीने पहले एके-47 और ग्रेनेड दिखाने वाले संदिग्ध आतंकी आकिब खान को पुलिस ने ‘खिलौना’ मानकर क्लीनचिट दे दी थी। एटीएस (ATS) की लखनऊ में हुई कार्रवाई मैं साफ कर पुलिस पर बड़ा सवाल उठा है आखिर किसकी कहने या दबाव में आकर पुलिस ने आतंकी क्लीन चिट दी। मेरठ और गौतबुद्धनगर के चार संदिग्ध आतंकियों की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद बिजनौर पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। चार महीने पहले एके-47 और ग्रेनेड के साथ वायरल वीडियो में जिस युवक को पुलिस ने क्लीनचिट दी थी एटीएस की जांच में वह संदिग्ध आतंकी निकला। दुबई में बैठे मेरठ के इस युवक का आतंकी कनेक्शन मिलने के बाद एसपी बिजनौर ने तत्कालीन थानाध्यक्ष को सस्पेंड करते हुए सीओ को भी हटा दिया है। नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल की नवंबर 2025 माह में एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह वीडियो कॉल पर चार लोगों से बात कर रहा था। इस बातचीत के दौरान दुबई में रह रहा मेरठ का आकिब खान एके-47 और हैंड ग्रेनेड जैसा सामान दिखाता हुआ नजर आया था। एटीएस (ATS) टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। जांच के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और एसपी महोदय हरकत में आए और तुरंत सीओ को हटाया गया। तत्काल प्रभाव से थाना अध्यक्ष को सस्पेंड किया गया।












