विजयनगर के राहुल विहार सेकंड में अपने कार्यालय पर राजवर्धन सिंह के नेतृत्व गाजियाबाद में नवनिर्वाचित भाजपा नेताओं महानगर टीम का जोरदार स्वागत

विजयनगर के राहुल विहार सेकंड में अपने कार्यालय पर राजवर्धन सिंह के नेतृत्व गाजियाबाद में नवनिर्वाचित भाजपा नेताओं महानगर टीम का जोरदार स्वागत

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद विजय नगर के अंतर्गत राहुल विहार सेकंड में अपने कार्यालय पर राजवर्धन सिंह के नेतृत्व गाजियाबाद में भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत,राहुल विहार ll में राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत, नए पदाधिकारियों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित महानगर पदाधिकारियों के स्वागत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राहुल विहार सेकेंड स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और ऊर्जा का प्रदर्शन किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत,कार्यक्रम में भाजपा के महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज और कोषाध्यक्ष नितिन का भव्य स्वागत किया गया।इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा नेता राजवर्धन सिंह ने किया,जिनके प्रयासों से कार्यक्रम एक बड़े शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, संगठन की ताकत का प्रदर्शन, कार्यक्रम में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, सुमित तोमर, देवेंद्र सैन, अनुज, अरमान, दानिश, ब्रजमोहन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अपने नेताओं का स्वागत कर माहौल को पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंग दिया।संगठन को मजबूत करने का संकल्प इस मौके पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने, जनता की सेवा में समर्पित रहने और आगामी चुनावों में भाजपा को और मजबूती देने का आह्वान किया।नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही पार्टी की असली ताकत है और इसी के दम पर भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें