नोएडा: सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 15 वाहन बरामद

नोएडा: सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 15 वाहन बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी के 15 दोपहिया वाहन (12 मोटरसाइकिल व 3 स्कूटी), ₹2,200 नकद तथा 4 अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सर्विस रोड, सेक्टर-27 नोएडा में कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव चौहान, अजय कुमार, सचिन कुमार, कृष्णा शेरा, विजय कुमार और बृजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल, 3 स्कूटी, मोबाइल फोन बेचकर प्राप्त ₹2,200 नकद तथा चार अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजीव चौहान के खिलाफ दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में वाहन चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों के 21 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अजय कुमार सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।इस संबंध में थाना सेक्टर-20 में मु0अ0सं0 320/2026 के तहत धारा 317(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वाहन सुपुर्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें