ग्रीन पीस नेचर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश एवं नमामि गंगे चंदौली द्वारा काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के अधिकारी एवं कर्मचारी को सम्मानित किया।

ग्रीन पीस नेचर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश एवं नमामि गंगे चंदौली द्वारा काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के अधिकारी एवं कर्मचारी को सम्मानित किया।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी चंदौली

आज नमामि गंगे, ग्रीन पीस नेचर फाउंडेशन द्वारा जिला परियोजना अधिकारी चंदौली दर्शन निषाद, एवं ग्रीन पीस नेचर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट राजेश सिंह कुशवाहा, एडवोकेट निरज शुक्ला महासचिव ग्रीन पीस, एवं एडवोकेट अनिल पाठक संरक्षक ग्रीन पीस द्वारा काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर, वाराणसी के अधिकारी एवं कर्मचारी को पौधरोपण कार्य 2025 में ऑफिशियल लगन मेहनत से जिले में अच्छा प्रदर्शन परिणाम को देखते हुए ग्रीन कवरिंग वाल वाच भेंटकरके सम्मानित किया गया, उप प्रभागीय वनाधिकारी, लेखाकार, बड़े बाबु, स्टोरे बाबु, फॉरेस्टर, को सम्मानित किया गया। CMD ग्रीन पीस नेचर फाउंडेशन के राजेश कुमार ने बताया कि 2002 से ही संस्था पौधे लगा रहीं हैं लेकिन लाइट में तब आया जब हमारे टीम द्वारा लगाया पौधा कचहरी वाराणसी, क्वीन्स इंटर कॉलेज, चौका घाट, एवं शहर के बीच एवं रोड पर लोगों ने हरियाली को देखा और सराहना किया 14 february को प्रत्येक वर्ष की भांति पुलवामा शहीदों के नाम पुलिस लाइन में 40 पौधे DM साहब के उपस्थिति एवं शहीदों के परिवारजनों के साथ लगाना सुनिश्चित है। आज ही हम काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर, जिला गंगा समिति चंदौली के समस्त अधिकारियों को आमंत्रित करते हैं, काशी वन्यजीव का नाम काफ़ी सुना था, आज देखा भी कर्मचारियों में पर्यावरण संरक्षण हेतू काफी उत्सुकता हैं, उप प्रभागीय वनाधिकारी (चकिया) काशी वन्यजीव प्रभाग ने बताया कि सबको पर्यावरण संरक्षण के प्रति सम्वेदनशील और जिम्मेदार होना चाहिए, जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद नें कहा कि ग्रीन सिटी क्लीन सिटी सिर्फ कहानी नहीं यह हकीकत में भी दिखेगा अपने-अपने अभिभावकों एवं बच्चों के जन्मदिन पर हज़ारों न खर्च करें उसी का एक पेड़ माँ के नाम लगाये,और संकल्पित होकर संरक्षण करे, पौधे यादगार पल के साथ साथ फल-फूल, छाया देगा आओ चले हम संकल्प ले,की अपना योगदान पौधारोपण ,संरक्षण में अवश्य देंगे तभी यह सपना साकार हो पाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें