अम्बेडकर जयंती पर थाना कोतवाली देहात व थाना अंतू क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा ड्यूटी का निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।इसी क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा थाना कोतवाली देहात के चौकी सिटी क्षेत्र अंतर्गत गुड़िया तालाब एवं थाना अंतू के चौकी गड़वारा क्षेत्रान्तर्गत लगाए गए पुलिस बल की ड्यूटी का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उन्हें पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, क्षेत्र में आयोजित जुलूसों को सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराया जा रहा है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे।
ये भी पढ़ें एटा में अंतर्राज्यीय ठगी गैंग का पर्दाफाश, 5 पुरुष व 3 महिलाएं गिरफ्तार












