स्वतंत्रता दिवस के 80वें गौरवपूर्ण अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व किया गया अवसर पर विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर











दिनांक: 15 अगस्त 2025 गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के 80वें गौरवपूर्ण अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग, गाजियाबाद के अधीन संचालित विभिन्न संस्थानों में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वृद्ध आश्रम दुहाई, गाजियाबाद में वृद्धजनों एवं स्टाफ द्वारा उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निडोरी में प्रातः ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्राओं एवं शिक्षकों ने देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। इसी क्रम में राजकीय छात्रावास, नंदग्राम में कर्मचारियों एवं छात्रों द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। छात्रों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।राजकीय बालक छात्रावास, भौपुरा में अधीक्षक एवं आवासीय छात्रों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता की तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।
राजकीय बालिका छात्रावास, साहिबाबाद में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधीक्षिका एवं छात्राओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग के विभिन्न संस्थानों में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं वृद्धजनों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। हमें एकजुट होकर देश की प्रगति, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।












