एडीजी के निर्देश पर नौगढ़ मार्ग नगवा परति बाजार में पुलिस ने चलाया सफाई अभियान

एडीजी के निर्देश पर नौगढ़ मार्ग नगवा परति बाजार में पुलिस ने चलाया सफाई अभियान

संवाददाता पवन सूर्यवंशी. अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर स्वच्छ भारत के तहत एवं एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में रविवार को थाना क्षेत्र उसका बाजार के सार्वजनिक स्थल, पार्क, चौराहा इत्यादि में श्रमदान कर प्लास्टिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना और प्लास्टिक कचरे के प्रबन्धन के लिए बेहतर प्रथाओं को लागू करना व प्लास्टिक सफाई अभियान के प्रति आमजन को जागरुक करना है।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर इसमें सहयोग किया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने शिव मंदिर परिसर की साफ-सफाई के दौरान कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को सफाई अभियान में भाग लेकर सफाई करनी चाहिए और समाज में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये है।

समाज को यह सन्देश देना है कि केवल नगर पंचायत, ग्राम पंचायत इकाई ही जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि समाज को भी अपनी दायित्व समझना है। प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय ने पूरी पुलिस टीम के साथ सार्वजनिक स्थानों व अन्य धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई किया गया। पुलिस की एक दिवसीय सफाई अभियान से समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। कस्बा उसका बाजार से गांव की सड़कों पर गन्दगी रहती है, इसे दूर करने में ग्रामीण भी अपनी जिम्मेदारी समझें। समाज के लोग सरकारी सफाई कर्मियों के भरोसे ही रहता है।

जबकि इन्हें अपने आस-पास की गन्दगी को हटाने में खुद सहभागी होना चाहिए। इस दौरान थाना उसका बाजार के उप निरीक्षक योगेन्द्र यादव, उप निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय हेड कांस्टेबल अनिल चौहान, हेड झकांस्टेबल अमित यादव, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र भारती, कांस्टेबल सोनू यादव, कांस्टेबल अरविन्द यादव , रोशन ,सहित थानों की समस्त पुलिस कर्मी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें गैंगस्टर एक्ट में वांछित फरार चल रहा अभियुक्त शादाब उर्फ मुस्तकीम गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें