लोकपाल के निर्देश पर बीडीओ बिहार ने बिहरिया का किया स्थलीय निरीक्षण

लोकपाल के निर्देश पर बीडीओ बिहार ने बिहरिया का किया स्थलीय निरीक्षण

जिला संवाददाता: अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़: लोकपाल मनरेगा समाज शेखर के निर्देश के क्रम में बिहार ब्लॉक के बिहरिया ग्राम पंचायत में
विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। उल्लेखनीय है कि बीते 13 दिसंबर को लोकपाल द्वारा
बिहारिया ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था।

ग्राम चौपाल के दौरान लोकपाल ने ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक प्रशासन को गांव के तालाब एवं
नालों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में सोमवार की
सुबह खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बिहार इरफान वेग ने ईदगाह से रेलवे लाइन तक
स्थित नाले का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का अवलोकन किया। इस संबंध में
लोकपाल को अवगत कराया गया कि नाला सफाई का कार्य सुचारु एवं सुव्यवस्थित ढंग से चल रहा है।

नाला सफाई कार्य को लेकर ग्रामवासियों एवं मनरेगा मजदूरों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
प्रशासन द्वारा संबंधित कर्मचारियों को कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण
कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें वीर बाल दिवस पर पानीपत में सैंड ऑफ आर्ट से जीवंत हुई चार साहिबजादों की शहादत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें