प्रतापगढ़ जनपद के सेतापुर पतुलकी बाजार में गुरुवार को व्यापारियों और ग्रामीणों ने खुले तार पर 33000 केवीए लाइन खींचने के विरोध में प्रदर्शन किया।

प्रतापगढ़ जनपद के सेतापुर पतुलकी बाजार में गुरुवार को व्यापारियों और ग्रामीणों ने खुले तार पर 33000 केवीए लाइन खींचने के विरोध में प्रदर्शन किया।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। यह नई लाइन 132 केवीए पावर हाउस गड़वारा से चिलबिला विद्युत उपकेंद्र के लिए बिछाई जा रही है। इस पर खुले तार का उपयोग किया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोग केबल लगाने की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों और ग्रामीणों का आरोप है कि बिहारगंज बाजार में केबल लगाई जा रही है, लेकिन पतुलकी और सेतापुर जैसे घनी आबादी वाले बाजार और गांवों में खुला तार लगाया जा रहा है। इससे घरों के पास से गुजरने वाले तारों से छूने का खतरा बना हुआ है। गुरुवार को जैसे ही ठेकेदार और उसके कर्मचारियों ने खुला तार खींचना शुरू किया, दर्जनों की संख्या में बाजारवासी और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।विरोध की सूचना पर माध्यमिक कार्यशाला के एसडीओ अरविंद कुमार यादव और जेई श्रीकांत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी अपनी मांग पर अड़े रहे कि खुले तार से घरों में छूने का खतरा बना रहेगा। वे केबल लगाने की मांग कर रहे थे। घंटों की मशक्कत के बाद अधिकारी बिना समाधान के वापस लौट गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मौजूदगी में भी ठेकेदार दबंगई से लाइन बिछाने पर जोर देता रहा। विरोध प्रदर्शन में प्रधान विकास सिंह, सुरेश मिश्र, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद कबीर, अरमान, अभिषेक सिंह, अभय यादव सहित कई ग्रामीण और व्यापारी शामिल थे।माध्यमिक कार्यशाला के एसडीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि लाइन इस्टीमेट के अनुसार खींची जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों के प्रदर्शन को गलत बताया और कहा कि जो भी संभव होगा, वही किया जाएगा।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें