‘जी0डी0ए0 में ओ.टी.एस. योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त मामलों पर त्वरित कार्रवाई हेतु कैम्प का आयोजन‘‘
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा



दिनांक-16-जून-2026ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा जनसाधारण की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 16.06.2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पहले ही दिन शानदार प्रगति देखने को मिली। प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा ओ.टी.एस. (OTS) योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत प्राप्त मामलों पर त्वरित कार्रवाई की गई। जिसके तहत लम्बित आवेदनों सहित आज प्राप्त आवेदनों का किया गया निस्तारण।
ओ.टी.एस. (OTS) योजना प्रगतिः-
21 नए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए।
72 पुराने/लंबित आवेदनों को मंज़ूरी दी गई।
01 आवेदन निरस्त किया गया।
इसके साथ ही OTS कैम्प में आवेदक के एप्लीकेशन का डिस्पोजल कराते हुए उसे गणना चार्ट उपलब्ध कराया गया।
मधुबन बापूधाम (PMAY) योजना:-
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप का सफल आयोजन हुआ I
रजिस्ट्री के लिए 20 नए आवेदन प्राप्त हुए।
07 मामलों का मौके पर ही सफल निस्तारण कर रजिस्ट्री के आदेश जारी किए गए।
इसके साथ ही PMAY योजना में एक लाभार्थी का नामांतरण – पत्र तत्काल निर्गत किया गया व कब्जा – लेटर भी आज कैंप में उपस्थित हुए आवंटी को दिया गया।
GDA सभी नागरिकों से अपील करता है कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस शिविर में आएं और अपनी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान कराएं। प्राधिकरण आपकी सुविधा एवं सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है!












