जनपद एटा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम पूरा गांव शोक में डूब गया कि यह किया हो गया 

जनपद एटा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम पूरा गांव शोक में डूब गया कि यह किया हो गया 

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा जिले के थाना मारहरा क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली का फेज सही करते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 25 वर्षीय नरेंद्र पुत्र खचेर सिंह अपने घर में बिजली की लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जनपद कासगंज के जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र परिवार में सबसे बड़ा था और बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हालांकि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले आए। थाना मारहरा के एसओ केके लोधी ने गुरुवार सुबह बताया कि पुलिस ने पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें