श्री रामलीला समिति पट्टी के संरक्षक हाजी शहीद खान का निधन, क्षेत्र में शोक

श्री रामलीला समिति पट्टी के संरक्षक हाजी शहीद खान का निधन, क्षेत्र में शोक

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । श्री रामलीला समिति पट्टी के सम्मानित संरक्षक एवं समाजसेवी हाजी शहीद खान जी का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।हाजी शहीद खान जी लंबे समय से श्री रामलीला समिति पट्टी से जुड़े रहे और समिति के संरक्षक के रूप में उन्होंने हमेशा सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान की। रामलीला मंचन और धार्मिक आयोजनों में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।उनके निधन पर श्री रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समिति ने कहा कि हाजी शहीद खान जी का जाना न केवल समिति बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दे।

ये भी पढ़ें यूजीसी–नेट में हिमांशु पाण्डेय की ऐतिहासिक सफलता, बने प्रेरणा स्रोत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें