यूजीसी–नेट में हिमांशु पाण्डेय की ऐतिहासिक सफलता, बने प्रेरणा स्रोत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पट्टी क्षेत्र के एवं पट्टी नगर स्थित अत्यंत गौरव का विषय बनते हुए हिमांशु पाण्डेय पुत्र सतीश कुमार पांडे ने यूजीसी–नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। हिमांशु पाण्डेय, रामराज इंटर कॉलेज पट्टी में अध्यापक के रूप में कार्यरत सतीश कुमार पाण्डेय के बड़े पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
विशेष बात यह है कि हिमांशु पाण्डेय न तो सुन सकते हैं और न ही बोल सकते हैं, इसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता दिव्यांगजनों के लिए एक मिसाल और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।हिमांशु पाण्डेय की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यूजीसी–नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर हिमांशु पाण्डेय ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।












