मुहर्रम और आगामी त्योहारों को लेकर एटा में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील।

मुहर्रम और आगामी त्योहारों को लेकर एटा में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील।

संवादाता अमन अहमद

एटा। आगामी त्योहारों एवं मुहर्रम के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर परिसर में गुरुवार को शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों तथा स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें। यदि कहीं कोई विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी रखेगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें