ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान

ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई गांवों में दिन-रात मिलाकर कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में बिजली न आने से पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है, क्योंकि अधिकतर घरों में पानी की आपूर्ति सबमर्सिबल और मोटर के माध्यम से होती है। वहीं किसानों को भी खेतों की सिंचाई करने में कठिनाई हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिजली की आंख-मिचौली जारी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लाइन में तकनीकी खराबी और मरम्मत कार्य के कारण कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal