जनपद एटा में होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनपद एटा में होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा में होली और रमजान के मद्देनज़र एटा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह और एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया गया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों, मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग और क्षेत्राधिकारी संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच कर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि होली और रमजान का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें