सिराथू तहसील में लेखपाल से मारपीट, पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा

सिराथू तहसील में लेखपाल से मारपीट, पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा

संवाददाता अभिमन्यु सिंह कौशांबी। सिराथू तहसील परिसर मंगलवार को उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब एक पिता–पुत्र ने मिलकर लेखपाल के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह संभालते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, सिराथू तहसील के लेखपाल कक्ष में सरकारी कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक युवक अपने पिता के साथ पहुँचा और उदिहीन बुजुर्ग गाँव के लेखपाल के बारे में पूछताछ करने लगा। जवाब मिलने पर युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए एक लेखपाल पर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपी युवक और उसके पिता ने मिलकर लेखपाल की पिटाई कर दी।

अन्य लेखपालों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची सैनी पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। पीड़ित लेखपाल ने आरोप लगाया है कि वह कक्ष में बैठकर काम कर रहे थे, तभी आरोपी गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर मारपीट की।

गौरतलब है कि इससे पहले भी तहसील परिसर में महिला लेखपाल से मारपीट की घटना हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें एटा:यूरिया संकट से जूझ रहे किसानों को मिला राहत का भरोसा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें