स्मार्ट पुलिसिंग के रोडमैप के साथ संपन्न हुआ पुलिस मंथन CM योगी ने दिए सुरक्षा के नए मंत्र
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय ‘वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के साथ भव्य समापन हुआ। इस सम्मेलन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को आधुनिक युग की चुनौतियों के अनुरूप ढालने के लिए ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ का खाका तैयार किया गया है।
मंथन से निकला सुरक्षा का अमृत
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन की सराहना करते हुए बताया कि इन तीन दिनों के भीतर कुल 11 सत्रों का आयोजन हुआ, जिसमें 55 वक्ताओं ने पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। सीएम ने कहा कि पुलिसिंग में नवाचार समय की मांग है और इस ‘पुलिस मंथन’ में अधिकारियों ने तकनीकी और व्यावहारिक सुधारों पर गहन चर्चा की है। बदलती चुनौतियों को देखते हुए महिला सुरक्षा के लिए नए और कड़े कदम उठाए जाएंगे।
महिला एवं बाल अपराधों पर नियंत्रण के लिए एक समर्पित सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अफसरों ने प्रभावी प्रजेंटेशन दिए।
सीएम ने निर्देश दिए कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने भविष्य की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों के बदलते तरीकों का मुकाबला करने के लिए पुलिस को अपनी रणनीति बदलनी होगी।
उन्होंने अफसरों द्वारा दिए गए प्रजेंटेशन की गुणवत्ता की प्रशंसा की और उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए।












