पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 श्रीमती दीक्षा सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-63 क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुएआगामी कांवड़ यात्रा दृष्टिगत कांवड़ मार्ग का भौतिक सत्यापन करते हुए
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 श्रीमती दीक्षा सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-63 क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आगामी कांवड़ यात्रा दृष्टिगत कांवड़ मार्ग का भौतिक सत्यापन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












