मैनपुरी में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, लूट का फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मैनपुरी में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, लूट का फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी।

जनपद मैनपुरी में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। SOG और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपि को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और एक बाइक बरामद की है। वहीं, पकड़े गए दूसरे आरोपी के पास से कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों का एक साथी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका था, जबकि आज हुई मुठभेड़ में दूसरा फरार आरोपी भी दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी पर लूट, चोरी के गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
यह मुठभेड़ शहर कोतवाली क्षेत्र के नवादा के पास हुई। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें